Get App

Market View : निफ्टी में एक टेक्निकल बाउंसबैक का उम्मीद, कैपिटल मार्केट के इन दो शेयरों में बन सकता है अच्छा पैसा

Market View : राहुल घोष ने कहा कि निफ्टी अब काफी ओवरसोल्ड दिख रहा है और इसका RSI 27 के आसपास है, इसलिए निकट भविष्य में इसमें टेक्निकल उछाल आना कोई हैरानी की बात नहीं होगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 12:50 PM
Market View : निफ्टी में एक टेक्निकल बाउंसबैक का उम्मीद, कैपिटल मार्केट के इन दो शेयरों में बन सकता है अच्छा पैसा
Market Trend : राहुल घोष का कहना है कि बाजार में कमजोर के बावजूद HDFC बैंक अच्छी स्थिति में दिख रहा है और ₹650–680 के अहम सपोर्ट बैंड पर बना हुआ है

Market View : ऑक्टानॉम टेक और हेज्ड के फाउंडर और CEO राहुल घोष का कहना है कि निफ्टी अब काफी ओवरसोल्ड दिख रहा है और इसका RSI 27 के आसपास है, इसलिए निकट भविष्य में इसमें टेक्निकल उछाल आना कोई हैरानी की बात नहीं होगी। हालांकि,मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि बाजार की बड़ी तस्वीर अभी भी निगेटिव संकेत ही दे रही है।

राहुल घोष NSE के IPO से जुड़ी खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए कैपिटल मार्केट सेक्टर को लेकर पॉज़िटिव हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एंजल वन अपने हालिया कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकलने (ब्रेकआउट) की तैयारी में है। जबकि BSE ने अपने 50-हफ़्ते के EMA के पास लगातार दो लोअर-विक कैंडल बनाई हैं, जो अक्सर इस बात का संकेत होता है कि अहम सपोर्ट लेवल पर खरीदार आ रहे हैं। इन दोनों शेयरों पर ही बारीकी से नजर रखने की जरूरत है।"

उन्होंनें आगे कहा कि वरुण बेवरेजेज का ओवरऑल ट्रेंड स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर बना हुआ है। लेकिन ₹448 के स्तर को पार करने पर यह स्थिति बदल जाएगी और आगे और बढ़त की गुंजाइश बनेगी। तब तक,यह स्टॉक एक सीमित दायरे (रेंज-बाउंड) में रह सकता है।

निफ्टी व्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें