Get App

Market view : इंडो-यूएस ट्रेड डील बाजार के लिए साबित हो सकती है गेम चेंजर, इस साल निफ्टी में बड़ी रैली मुमकिन

Trading plan: बाजार की आज की चाल और आगे कि संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज भारतीय बाजारों के लिए बड़ी रैली वाला दिन है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या हम 26,000 के ऊपर बंद हो सकते हैं? आज वीकली एक्सपायरी भी है, भारी शॉर्ट कवरिंग हुई है। कॉल राइटर्स आज बुरे फंसे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 3:04 PM
Market view : इंडो-यूएस ट्रेड डील बाजार के लिए साबित हो सकती है गेम चेंजर, इस साल निफ्टी में बड़ी रैली मुमकिन
Trading plan : अब आज का निचला स्तर लक्ष्मण रेखा का काम करेगा। 24,700 पर एक मजबूत बॉटम बनने की उम्मीद है। शायद FIIs भी लौटें, लेकिन अभी कह नहीं सकते

Trading plan : US के साथ ट्रेड डील के बाद बाजार में तूफानी तेजी नजर आ रही है। इसके चलते निवेशकों की वेल्थ में करीब 13 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। निफ्टी 700 प्वाइंट उछलकर 25800 के पार दिख रहा है। इंट्राडे में बैंक निफ्टी ने नया हाई बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी करीब 3 फीसदी तक उछाल देखने को मिला है। US टैरिफ से जुड़े शेयरों में 10-20 फीसदी तक की तेजी आई है।

भारत और अमेरिका के ट्रेड डील से रुपये को भी पंख लगे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया एक रुपये 10 पैसे सुधरकर 90 रुपये 40 पैसे तक पहुंचा है। वहीं तीन दिनों की गिरावट के बाद चांदी और सोने में अच्छी रिकवरी आई है। सोना 4 परसेंट तो चांदी 6 परसेंट से ज्यादा उछली है।

आज कैपिटल मार्केट, रियल्टी, केमिकल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज्यादा दौड़े हैं। ये चारो सेक्टर 4 से 5 परसेंट भागे हैं। साथ ही डिफेंस, फार्मा, IT और मेटल में भी जोरदार उछाल आया है। उधर अदानी ग्रुप के शेयरों में 12 परसेंट तक की रफ्तार देखने को मिली है।

बाजार के लिए शानदार दिन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें