Get App

Market View : ट्रेडर्स IT और फार्मा पर करें फोकस, इंडेक्स में मिल सकते हैं दोनों तरफ के मौके

Market View : अनुज सिंघल की राय है कि जल्दबाजी में किसी भी ट्रेड में अब ना कूदें। ओवरनाइट कोई पोजिशन बिना हेज के ना लेकर जाएं। निवेशक पैनिक ना करें और गिरावट पर पोजीशन जोड़ें। अच्छी क्वालिटी के शेयरों में फिर शायद आपको मौका मिले। इंडिगो,एशियन पेंट्स,पिडिलाइट जैसे शेयरों में SIP करें

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 11:25 AM
Market View : ट्रेडर्स IT और फार्मा पर करें फोकस, इंडेक्स में मिल सकते हैं दोनों तरफ के मौके
Market View: अनुज सिंघल ने कहा कि अच्छे बैंक,ऑटो,NBFCsऔर रियल एस्टेट शेयरों को गिरावट में लें। रेट सेंसिटिव शेयर आज गिरेंगे लेकिन ट्रेंड मजबूत है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सिलेक्टिव रहें लेकिन खरीदारी करें

Market View : पश्चिम एशिया में तनाव और क्रूड में उछाल से बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 150 अंक फिसलकर 24100 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में 750 अंको की तेज गिरावट दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 3 फीसदी चढ़कर 14 के करीब आ गया है। वेस्ट एशिया संकट और कच्चे तेल में उछाल के बीच रुपए में भी कमजोरी गहराई है। 22 मई के बाद आज एक डॉलर का भाव 96 रुपए के पार निकला है। क्रूड के 84 डॉलर के पार निकलने से OMCs शेयरों में भी दबाव है। BPCL, IOC और HPCL 2-3 परसेंट फिसले हैं।

रियल्टी,सरकारी बैंक,ऑटो और डिफेंस शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। चारों सेक्टर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। वहीं कैपिटल गुड्स और NBFCs इंडेक्स फीसदी से ज्यादा कमजोर दिख रहे हैं। NBFCs में करीब 4 फीसदी फिसलकर LTF,श्रीराम फाइनेंस,PNB हाउसिंग और चोला फाइनेंस वायदा के टॉप लूजर्स बने हैं। वहीं फार्मा और मेटल में हल्की खरीदारी है।

क्या आज होगा पैनिक या फिर रिकवरी?

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज भी कल की तरह गिफ्ट निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट देखने को मिली। लेकिन कल और आज में एक फर्क है। आज कच्चा तेल उबाल पर है। कल सुबह कच्चा तेल $80 पर था लेकिन आज $85 पर है। वहीं, कल क्लोजिंग पर कच्चा तेल $78 पर था और ट्रेंड नीचे का था। आज $85 पर है और ट्रेंड ऊपर का है। कल दोपहर तक लग रहा था कि ये रिस्क खत्म हो गया और कल की रिकवरी काफी मजबूत थी। मगर कल भी हम शुक्रवार के हाई पर जाकर अटक गए। कल भी हमने लॉन्ग लेकर जाने का नजरिया लिया था,मगर हेज के साथ। आज सुबह फिर वो हेज आपको बचाता दिखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें