Market Views: इस समय इंडेक्स में नहीं है कोई बड़ा ट्रेंड, सही थीम को चुनकर बनाए पैसा

Market Views: अनुज सिंघल ने कहा कि चुनिंदा शेयरों में बिंदास पोजिशन्स बनाकर रखें। जहां अच्छे नतीजे आ रहे हैं वहां लॉन्ग लीजिए। आज भी गैपडाउन के बाद थोड़ा इंतजार करें। सबसे पहले मिडकैप और स्मॉलकैप में रिकवरी आनी चाहिए

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan : निफ्टी पर पहला सपोर्ट 23950-24000 (ऑप्शन्स जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23800-23850 (पिछले हफ्ते का निचला स्तर) पर है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

Market Views:  इस समय इंडेक्स में कोई बड़ा ट्रेंड नहीं है। कल बैंक निफ्टी पर शानदार शॉर्ट ट्रेड मिली और निफ्टी पर शानदार लॉन्ग ट्रेड मिली। कल का निफ्टी की चाल का अनुमान लगाना थोड़ा आसान था। लॉजिकल था कि रिलायंस को कल चलना था और निफ्टी में रैली आई। लेकिन बैंक निफ्टी साफ तौर पर अब थकान दिखा रहा है। मगर असली पैसा मिडकैप और स्मॉलकैप में बन रहा है।

इन थीम्स में बन रहा पैसा


अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में पैसा सही थीम को चुनकर बन रहा है और उसके बाद चुनी हुई थीम में रहने में बने। कैपिटल मार्केट्स और एनर्जी शेयरों की थीम को हमने मार्च अंत में ही पहचान लिया था।और पिछले कुछ दिनों से फोकस AC और EMS शेयरों पर रहा है। 1 दिन में AMBER ENT, BLUESTAR, DIXON, VOLTAS, CROMPTON अच्छी तेजी दिखाई। इंडेक्स में जब बड़ी ट्रेड वापस आएगी तब देखेंगे।

बाजार: अब क्या हो नजरिया

पिछले कुछ दिनों से हमारा फोकस चुनिंदा शेयरों पर रहा है। निफ्टी पर हम 24500 पर मुनाफावसूली का नजरिया ले चुके थे। बैंक निफ्टी पर भी 57300 पर मुनाफावसूली का नजरिया लिया गया था। आज सुबह एक थोड़ा सा बोल्ड नजरिया ले रहे हैं। मई एंड का पुट ऑप्शन खरीदकर पोर्टफोलियो को हेज कर लें, क्योंकि अगर Sell in May हुआ तो बड़ी गिरावट आ सकती है और ये गिरावट हो सकता है एक बार फिर से ग्लोबल हो। ये नजरिया शॉर्ट का नहीं है, सिर्फ अपने लॉन्ग पोर्टफोलियो को हेज करने का है। चुनिंदा शेयरों में बिंदास पोजिशन्स बनाकर रखें। जहां अच्छे नतीजे आ रहे हैं वहां लॉन्ग लीजिए। आज भी गैपडाउन के बाद थोड़ा इंतजार करें। सबसे पहले मिडकैप और स्मॉलकैप में रिकवरी आनी चाहिए।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 23950-24000 (ऑप्शन्स जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23800-23850 (पिछले हफ्ते का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24100-24150 (न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24200-24250 ( ऑप्शन्स जोन) पर है। खुलते ही किसी भी ट्रेड में ना कूदें। 23900-24200 की रेंज को स्मार्टली प्ले करना है और अगर रेंज टूटी तो मोमेंटम प्ले के लिए तैयार रहिए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी की ऑप्शन्स रेंज 55700-56500 पर है। आज देखना होगा RBI नियमों का असर पड़ता है। एग्रीगेट लेवल पर इतना असर नहीं है। मगर बैंक निफ्टी पहले ही थकान के संकेत दे चुका है। ठीक 200 DMA पर जाकर बैंक निफ्टी में रिवर्सल हुआ है। ऐसे में बड़ी तेजी 57300 के ऊपर ही आएगी और अगर 55500 टूटा तो बड़ी करेक्शन हो सकती है

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।