कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

SBI के स्टॉक में आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 790 के स्ट्राइक वाली पुट 18 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 06, 2024 पर 1:11 PM
Fortis Healthcare पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 464 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेज-उतार चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 100 प्वाइंट नीचे आ गया। मिडकैप और स्मॉल कैप में तेज बिकवाली दिख रही है। डर के इंडेक्स INDIA VIX 15% से ज्यादा उछला। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने एसबीआई पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने एमसीएक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI

    आशीष बहेती ने SBI के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 790 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः MCX Future


    रचना वैद्य ने MCX पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि MCX में 4031 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 3950/3920 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4030 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: जेएसडब्ल्यू इंफ्रा, सिएट और कोफोर्ज पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ABB India

    चंदन तापड़िया ने ABB India पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ABB India में 2579 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2550 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Fortis Healthcare

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Fortis Healthcare का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Fortis Healthcare के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 464 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।