Get App

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

SBI के स्टॉक में आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 790 के स्ट्राइक वाली पुट 18 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2024 पर 1:11 PM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव
Fortis Healthcare पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 464 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेज-उतार चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 100 प्वाइंट नीचे आ गया। मिडकैप और स्मॉल कैप में तेज बिकवाली दिख रही है। डर के इंडेक्स INDIA VIX 15% से ज्यादा उछला। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने एसबीआई पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने एमसीएक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI

आशीष बहेती ने SBI के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 790 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः MCX Future

रचना वैद्य ने MCX पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि MCX में 4031 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 3950/3920 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4030 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें