Get App

Maruti Suzuki: क्या मारुति सुजुकी एक बार फिर बढ़ाएगी कारों के दाम? कंपनी ने दिया ये जवाब

कंपनी जिंस कीमतों के आधार पर भविष्य में अपने कारों के दाम तय करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2021 पर 9:30 PM
Maruti Suzuki: क्या मारुति सुजुकी एक बार फिर बढ़ाएगी कारों के दाम? कंपनी ने दिया ये जवाब

देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) की जिंस कीमतों पर नजर है और इन्हीं के आधार पर वह भविष्य में अपने कारों के दाम तय करेगी। दूसरी तिमाही में जिंसों के दाम काफी ऊंचे हो चुके हैं और कंपनी ने इस वृद्धि का पूरा बोझ अभी उपभोक्ताओं पर नहीं डाला है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एवं सेल) शशांक श्रीवास्तव (Shashank Srivastava) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि दूसरी तिमाही में शुद्ध बिक्री अनुपात में हमारी सामग्री की लागत 80.5 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। यह काफी ऊंचा स्तर है।

Maruti Suzuki Celerio के लिए कंपनी ने शुरू की बुकिंग, जानें बुकिंग कीमत और फीचर्स सहित पूरी डिटेल

कंपनी को उम्मीद है कि आगे जिंस कीमतों में कमी आएगी। कई जिंसों के दाम अपने अधिकतम स्तर पर है, इसलिए उनको नीचे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि OEM (original equipment manufacturers) के लिए सामग्री की लागत काफी महत्वपूर्ण होती है। OEM की कुल लागत में सामान्य तौर पर सामग्री का हिस्सा 70 से 75 प्रतिशत होता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, विशेषरूप से नए साल के अवसर पर, श्रीवास्तव ने कहा कि हम बड़ी सावधानी से इसकी निगरानी कर रहे हैं। हमने पूर्व में हुई बढ़ोतरी का बोझ भी उपभोक्ताओं पर नहीं डाला है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने सितंबर की शुरुआत में अपने वाहनों के दाम 1.9 प्रतिशत बढ़ाए हैं। लेकिन भविष्य की कीमतें तय करने के लिए जिंस कीमतों की दिशा पर नजर रखने की जरूरत होगी।

श्रीवास्तव ने कहा कि जिंसों के दाम पहली तिमाही में उच्चस्तर पर थे, लेकिन मारुति सुजुकी जैसी ओईएम पर इसका प्रभाव एक तिमाही बाद दिखता है। उन्होंने कहा कि इसका असर मारुति सुजुकी पर दूसरी तिमाही में अधिक पड़ा है। श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान जिंसों के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस्पात के दाम 38 रुपये प्रति किलोग्राम से 72 रुपये पर पहुंच गए थे। हालांकि, ये अब कुछ नीचे आए हैं। इसी तरह तांबा 5,200 डॉलर प्रति टन से 10,400 डॉलर प्रति टन हो गया है। उन्होंने कहा कि अन्य धातुओं के दाम भी पहले की तुलना में दो से तिहाई गुना बढ़ चुके हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें