BTST/STBT Calls for Wednesday : बाजार में शुरुआती तेजी के बाद ऊपरी स्तर से गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी में ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त देखी गई। सेंसेक्स 158 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 72 की बढ़त हासिल की। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का STBT कॉल - Maruti Suzuki
प्रकाश गाबा ने बुधवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए मारुति सुजुकी में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 12608 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 12500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 12650 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए इंडस टावर्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 414 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 425 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 408 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - Hundai Motor
कविता जैन ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए हुंडई मोटर्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2079 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2140 से 2150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2050 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का STBT कॉल - Godrej Properties
रचना वैद्य ने बुधवार को कमाई के लिए एसटीबीटी कॉल देते हुए गोदरेज प्रॉपर्टीज में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2399 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 2370 से 2360 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2415 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का BTST कॉल - Titagarh Rail Systems
श्रीकांत चौहान ने बुधवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए टीटागढ़ रेल सिस्टम्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 923 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 945 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 915 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)