BTST/STBT Calls for Wednesday : बाजार में शुरुआती तेजी के बाद ऊपरी स्तर से गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी में ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। लेकिन मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त देखी गई। सेंसेक्स 158 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी ने 72 की बढ़त हासिल की। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
