Get App

MARUTI SUZUKI SAYS : कमोडिटी कीमतों का मुनाफे पर पड़ा असर, वित्त वर्ष 2026 में मार्जिन में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं

Maruti Suzuki outlook : कंपनी के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर बात करते हुए मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल भारती ने कहा कि पहली तिमाही में घरेलू मांग में सुस्ती रही है। घरेलू मार्केट में ऑटो के लिए दिक्कतें ज्यादा थी। पहली तिमाही में ऑटो इंडस्ट्री में रिटेल बिक्री 1.5 फीसदी घटी है। एक्सपोर्ट की वजह से नतीजो को सपोर्ट मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 1:06 PM
MARUTI SUZUKI SAYS : कमोडिटी कीमतों का मुनाफे पर पड़ा असर, वित्त वर्ष 2026 में मार्जिन में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं
राहुल भारती ने बताया कि Q1 में डिमांड कंपनी के अनुमान से कम रही है। डिमांड में 1-2% ग्रोथ के मुकाबले 1-1.5% निगेटिव ग्रोथ रही है। अच्छे मॉनसून और फेस्टिव सीजन से बिक्री बढ़ने की उम्मीद है

MARUTI SUZUKI SAYS : पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 8 फीसदी और मुनाफा 2 फीसदी बढ़ा है।हालांकी EBITDA और मार्जिन में गिरावट दिखी है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 35,531 करोड़ रुपए से बढ़कर 38,414 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, मुनाफा 3,650 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,712 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी का EBITDA पिछले वित्त वर्ष के समान अवधि के 4,502 करोड़ रुपए से घटकर 3,995 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 12.7% से घटकर 10.4% रही है। इसी तरह कंपनी की अन्य आय 975 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,823 करोड़ रुपए रही है।

पहली तिमाही में घरेलू मांग में सुस्ती रही

कंपनी के नतीजों और ग्रोथ आउटलुक पर बात करते हुए मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल भारती ने कहा कि पहली तिमाही में घरेलू मांग में सुस्ती रही है। घरेलू मार्केट में ऑटो के लिए दिक्कतें ज्यादा थी। पहली तिमाही में ऑटो इंडस्ट्री में रिटेल बिक्री 1.5 फीसदी घटी है। एक्सपोर्ट की वजह से नतीजो को सपोर्ट मिला है। पहली तिमाही में कंपनी का एक्सपोर्ट 37 फीसदी बढ़ा है। पहली तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ करीब 1.1 फीसदी रही है। कंपनी के प्रदर्शन पर कमोडिटी कॉस्ट और रुपये में कमजोरी का असर रहा है। Q1 में विज्ञापन खर्च थोड़ा कम रहा।

7 साल में बड़ी गाड़ियों की मांग 5 गुना बढ़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें