Get App

Maruti Suzuki Share Price : जेफरीज ने कहा खरीद लो, 4% उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना शेयर, जानिए टारगेट प्राइस

Maruti Suzuki Share Price : ब्रोकरेज का कहना है कि पैसेंजर गाड़ियों की मजबूत मांग और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने मांग से जुड़ी चिंताओं को कम कर दिया है। इसके साथ ही मेटल की कीमतों में नरमी से देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली इस कंपनी का मार्जिन रिस्क कम होने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 1:44 PM
Maruti Suzuki Share Price : जेफरीज ने कहा खरीद लो, 4% उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना शेयर, जानिए टारगेट प्राइस
Maruti Suzuki Share Price : मारुति सुजुकी में बढ़त के बावजूद,बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। दोपहर 1 बजे के आसपास निफ्टी और सेंसेक्स नीचे से आई रिकवरी के बावजूद हल्के लाल रंग में दिख रहे हैं

Maruti Suzuki Share Price :30 जून को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। जेफरीज़ द्वारा स्टॉक की रेटिंग को'बाय'में अपग्रेड करने और डिमांड की बेहतर संभावनाओं और लागत के दबाव में कमी का हवाला देते हुए इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 16,500 रुपये प्रति शेयर करने के बाद शेयर में जोरदार तेजी आई है।

फिलहाल, 12.40 बजे के आसपास एनएसई पर यह शेयर 612 रुपए यानी 4.56 फीसदी की बढ़त के साथ 14024 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 14113 रुपए है। वहीं इसका दिन का लो 13510 रुपए है। शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 8,19,616 शेयर के आसपास है। पिछले एक साल में इस स्टॉक में 12.6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है,जो निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन है।निफ्टी 50 में इसी दौरान 6.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन लगभग 4.4 लाख करोड़ रुपये है।

जेफरीज ने इस शेयर का अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 16,500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इसका मतलब है कि पिछले सेशन के क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 23 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि पैसेंजर गाड़ियों की मजबूत मांग और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने मांग से जुड़ी चिंताओं को कम कर दिया है। इसके साथ ही मेटल की कीमतों में नरमी से देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली इस कंपनी का मार्जिन रिस्क कम होने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी के बेहतर आउटलुक को देखते हुए,जेफ़रीज़ ने FY27 से FY29 के लिए अपने अर्निंग्स प्रति शेयर(EPS)अनुमानों को 2-4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। उसे यह भी उम्मीद है कि मारुति सुजुकी FY26-FY29 के दौरान EPS में 16 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ रेट (CAGR)हासिल करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें