Get App

Max Financial का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 25400, 25500 और 25600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 25300, 25200 और 25100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 57200, 57400 और 57500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 57000, 56800 और 56500 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 3:00 PM
Max Financial का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Max Financial पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1580 के स्ट्राइक वाली की जुलाई की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 94 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 280 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ में भारत डायनैमिक्स, आरबीएल बैंक, पीआई इंडस्ट्रीज, भारत फोर्ज, कोफोर्ज और ओरैकल फाइनेंशियल के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ ग्लेनमार्क फार्मा, प्रेस्टीज एस्टेट्स, पेटीएम, पीएफसी, आईआईएफएल फाइनेंस, कॉनकॉर के शेयर चढ़ कर कारोबार करते नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25400, 25500 और 25600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25300, 25200 और 25100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 57200, 57400 और 57500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 57000, 56800 और 56500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें