Get App

बाजार में आज JM Financial ने इन 3 एफएंडओ कॉल्स पर लगाया दांव, Max Healthcare पर सुझाया सस्ता ऑप्शन

NIFTY में 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 25000, 24900 और 24800 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 56800, 57000 और 57200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56500, 56200 और 56000 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 3:05 PM
बाजार में आज JM Financial ने इन 3 एफएंडओ कॉल्स पर लगाया दांव, Max Healthcare पर सुझाया सस्ता ऑप्शन
Max Healthcare पर JM Financial की सोनी पटनायक ने 1180 के स्ट्राइक वाली की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 249 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 847 अंकों की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी में एचडीएएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। जबकि टाटा स्टील, एचडीएफसी लाइफ, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर मंदी के साथ लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 25000, 25100 और 25200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 25000, 24900 और 24800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 56800, 57000 और 57200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 56500, 56200 और 56000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें