Get App

Nifty IT इंडेक्स में इस साल दिखेगी जोरदार तेजी, Nykaa में अभी नई खरीद से बचें : मिलन वैष्णव

मिलन ने कहा कि बहुत ही शॉर्ट टर्म के नजरिए से देखें तो निफ्टी में हल्के टेक्निकल पुलबैक की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। निफ्टी ने 19258 के स्तर पर स्थित 50-day MA को छू लिया है। निफ्टी इस लेवल को बचाए रखने का प्रयास करता दिखेगा। वहीं, मध्यम अवधि के नजरिए से देखें तो निफ्टी हमें एक बार फिर से 19990 की तरफ जाता दिख सकता है। विकली चार्ट पर नजर डालें तो संकेत मिलता है कि नियर टर्म में निफ्टी के लिए 19900-20000 के स्तर को पार करना मुश्किल होगा

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 15, 2023 पर 1:32 PM
Nifty IT इंडेक्स में इस साल दिखेगी जोरदार तेजी, Nykaa में अभी नई खरीद से बचें : मिलन वैष्णव
MC Interview : मिलन की राय है कि मध्यम अवधि के नजरिए से देखें तो निफ्टी एक बार फिर से 19990 की तरफ जाता दिख सकता है। विकली चार्ट पर नजर डालें तो संकेत मिलता है कि नियर टर्म में निफ्टी के लिए 19900-20000 के स्तर को पार करना मुश्किल होगा

मुझे उम्मीद है कि निफ्टी आईटी इंडेक्स में इस साल एक ब्रेकआउट देखने को मिलेगा। निफ्टी आईटी इंडेक्स (Nifty IT index)के 31700-32000 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाने पर यह ब्रेकआउट आएगा। ये ब्रेकआउट बड़ा और टिकाऊ होगा। ये बातें जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज (Gemstone Equity Research & Advisory Services)के मिलन वैष्णव (Milan Vaishnav) ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं। कैपिटल मार्केट का लगभग दो दशकों का अनुभव रखने वाले मिलन का कहना है कि इस समय नायका (Nykaa) में नई खरीद से बचना चाहिए। नायका में नया निवेश तभी करें जब ये स्टॉक 146-148 रुपये के स्तर को पार करके और इस लेवल के ऊपर मजबूती दिखाए।

जिंदल वर्ल्डवाइड में मीडियम से लॉन्ग टर्म नजरिए के साथ करें निवेश

वहीं, जिंदल वर्ल्डवाइड (Jindal Worldwide) में केवल मीडियम से लॉन्ग टर्म नजरिए के साथ ही निवेश करना चाहिए। इस स्टॉक के वीकली चार्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि इस साल जनवरी में 476 रुपये का हाई हिट करने के बाद स्टॉक में गिरावट देखने को मिली और इसने 295-310 रुपये के जोन में एक डबल बॉटम बनाया और वहां से फिर से रिबाउंड हुआ। इस दौरान स्टॉक को दो बार 50-वीक एमए पर सपोर्ट मिला। बता दें कि इसका 50-वीक एमए 667 रुपये पर स्थित है। हालांकि इस स्टॉक में थोड़ा कंसोलीडेशन और हो सकता है। लेकिन वर्तमान में इसमें मीडियम से लॉन्ग टर्म नजरिए के साथ निवेश किया जा सकता है। मीडियम टर्म में इस स्टॉक में 470-480 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, ये स्टॉक 330 रुपए के नीचे बंद होता है तो फिर गिरावट बढ़ सकती है।

नियर टर्म में निफ्टी के लिए 19900-20000 के स्तर को पार करना होगा मुश्किल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें