Get App

Stocks to Trade: गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Top 4 Intraday Stocks: MCX के स्टॉक में मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 8100 के स्ट्राइक वाली कॉल 140 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 59 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 12:54 PM
Stocks to Trade: गिरते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें ट्रेडिंग, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
PNB Housing Finance पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1036 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: ईरान पर अमेरिका का हमला बाजार पर भारी पड़ा। निफ्टी करीब 250 प्वाइंट फिसलकर 24900 के नीचे आया। बैंक निफ्टी 350 प्वाइंट नीचे लुढ़क गया। लेकिन मिड और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी नजर आई। वहीं INDIA VIX 4% चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एमसीएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने हैवेल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एपीएल अपोलो ट्यूब्स पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः MCX

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने MCX के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 8100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 140 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 59 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Havells Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Havells पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Havells में 1541 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1572/1600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1532 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें