सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स में करीब 240 अंक और निफ्टी में लगभग 80 अंकों की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप में मुथूट फाइनेंस, सेंट्रल बैंक, प्रेस्टीज एस्टेट, युनाइटेड ब्रेवरीज, रिलायंस इंफ्रा, वक्रांगी के शेयरों में अच्छी मजबूती नजर आई। निफ्टी में रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचयूएल के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ लूजर्स में एनएमडीसी, एबी फैशन एंड रिटेल, एचपीसीएल, आईजीएल, महानगर गैस और गेल के शेयर शामिल दिखे। जबकि टॉप एफएंडओ गेनर्स में जी एंटरटेनमेंट, बर्जर पेंट्स, डॉ लाल पैथ लैब्स, इंफो एज, नेस्ले इंडिया के शेयर शामिल रहे। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
