MCX Share Price: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म UBS ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के शेयरों पर पॉजिटीव नजरिया रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस बढ़ाया है। UBS ने MCX पर "Buy" रिकमेंडेशन दी है और इसका टारगेट प्राइस पिछले ₹3,800 से बढ़ाकर ₹4,500 कर दिया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 24.3% की बढ़त दिखाता है।
