MCX Ltd Shares: कमोडिटी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म 'एमसीएक्स लिमिटेड (MCX Ltd)' के शेयरों का भाव अगले एक साल में करीब 30% ऊपर बढ़ सकता है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी 'खरीदें (Buy)' की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 2,100 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है। नया टारगेट प्राइस मंगलवार के बंद बाजार भाव से करीब 29 प्रतिशत अधिक है। यूबीएस ने कहा कि MCX का नया टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म स्थिर हो रहा है और नए प्रोडक्ट्स से कंपनी की निकट-से-मध्यम अवधि के ग्रोथ को तेजी मिलेगी।
