MCX के शेयर 11 फीसदी फिसले, म्यूचुअल फंडों को 275 करोड़ रुपये का नुकसान

29 जून को 63 Moons और MCX का मसला सामने आने के बाद 30 जून को एमसीएक्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 11:04 बजे एमसीएक्स के शेयर का प्राइस 11.10 फीसदी गिरकर 1,460 रुपये था। मई 2023 के आखिर में MCX के 1.73 करोड़ शेयर म्यूचु्अल फंडों के पास थे। यह कंपनी में 34 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों की कुल वैल्यू 2,900 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 5:37 PM
30 जून को एक तरफ जहां एमसीएक्स के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई, दूसरी तरफ 63 MOONS के शेयरों में 16 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

MCX के शेयरों में 11 फीसदी से ज्यादा की गिरावट की वजह से म्यूचुअल फंड्स को करीब 275 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी वजह यह है कि म्यूचुअल फंडों ने MCX के शेयरों में काफी निवेश किया है। 29 जून को 63 Moons और MCX का मसला सामने आने के बाद 30 जून को एमसीएक्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 11:04 बजे एमसीएक्स के शेयर का प्राइस 11.10 फीसदी गिरकर 1,460 रुपये था। बताया जाता है कि BSE और NSE पर करीब 9.9 लाख आउटस्टैंडिंग सेल ऑर्डर्स पेंडिंग हैं। वैल्यू रिसर्च के डेटा के मुताबिक, म्यूचुअल फंडों ने 63 Moons Technologies के शेयरों में निवेश नहीं किया है।

एमसीएक्स में Mutual Funds का 34% निवेश

मई 2023 के आखिर में MCX के 1.73 करोड़ शेयर म्यूचु्अल फंडों के पास थे। यह कंपनी में 34 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों की कुल वैल्यू 2,900 करोड़ रुपये है। म्यूचुअल फंडों की करीब 89 स्कीमों ने एमसीएक्स के शेयरों में निवेश किया है। इनमें ICICI Mutual Fund, Canara Robeco Mutual Fund, Aditya Birla Sun Life, HDFC Mutual Fund, SBI MF, Nippon Life India और Parag Parikh Flexi Cap Fund शामिल हैं।


63 Moons के शेयर 16 फीसदी उछले

30 जून को एक तरफ जहां एमसीएक्स के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई, दूसरी तरफ 63 Moons के शेयरों में 16 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इस खबर के बाद एमसीएक्स के शेयरों में गिरावट आई कि उसने 63 Moons को लाइसेंस और मेंटेनेंस का कॉन्ट्रैक्ट छह महीने के लिए दे दिया है। इस खबर ने इनवेस्टर्स को चौंकाया, क्योंकि एमसीएक्स के मैनेजमेंट ने कहा था कि जून के आखिर तक नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू करने की कोशिश हो रही है।

mcx mf holdings

एमसीएक्स ने 63 Moons को चुकाई बड़ी रकम

एमसीएक्स ने 63 Moons को छह महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है, उस पर 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में एमसीएक्स के कुल प्रॉफिट के मुकाबले करीब 70 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले सितंबर में 63 Moons के साथ एमसीएक्स का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। उसके बाद से नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म डेवलप करने में लगातार देर हो रही है। इंडिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS इस नए प्लेटफॉर्म को डेवलप कर रही है।

टीसीएस तैयार कर रही नया प्लेटफॉर्म

सॉफ्टवेयर तैयार होने में देरी की वजह से एमसीएक्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मार्च तिमाही में कंपनी को ऑपरेटिंग लॉस हुआ, क्योंकि 63 Moons को उसे ज्यादा मेंटेनेंस और लाइसेंसिंग फीस चुकानी पड़ी। एमसीएक्स कमोडिटी डेरिवेटिव सहित कई तरह की कमोडिटी ट्रेडिंग की सुविधा देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।