Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, MCX का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51300, 51500 और 51800 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51000 और 50800 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 1:39 PM
Story continues below Advertisement
MCX पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 5500 के स्ट्राइक वाली अप्रैल की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 130 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 486अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो टाटा कंज्यूमर्स, कल्याण ज्वेलर्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, मैक्रोटेक डेवलपर्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स, पीएनबी हाउसिंग, फिनिक्स मिल्स, पीबी फिनटेक और केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि बीईएल, आरबीएल बैंक, एबीबी इंडिया, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, डेल्हीवरी, क्रॉम्प्टन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51300, 51500 और 51800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51000 और 50800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, इस हफ्ते जोरदार कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Union Bank Future : खरीदें - 127 रुपये, टारगेट - 138-140 रुपये, स्टॉपलॉस - 123 रुपये

Indian Hotels Future : खरीदें - 827 रुपये, टारगेट - 855-860 रुपये, स्टॉपलॉस - 810 रुपये

Bharti Airtel Future : खरीदें - 1743 रुपये, टारगेट - 1780-1790 रुपये, स्टॉपलॉस - 1710 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः MCX

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने MCX पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि MCX की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 5500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 192 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 250-260 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 155 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।