Medistep Healthcare IPO Listing: सेनिटरी पैड्स, एनर्जी पाउडर, न्यूट्रास्यूटिल, इंटीमेट और सर्जिकल प्रोडक्टस बनाने वाली मेडीस्टेप हेल्थकेयर के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का जबरदस्त रिस्पास मिला था और ओवरऑल इसे 382 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹43.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹53.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 23.26% का लिस्टिंग गेन (Medistep Healthcare Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹50.35 (Medistep Healthcare Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 17.09% मुनाफे में हैं।
