Meesho Block Deal: ₹957 करोड़ के शेयर बेच सकती है Y Combinator, सोमवार को दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव

Meesho Block Deal: जून 2026 तिमाही के आखिर तक मीशो में प्रमोटर एंटिटीज के पास 16.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 83.59 प्रतिशत थी। कंपनी का मार्केट कैप 95000 करोड़ रुपये से ज्यादा है

अपडेटेड Aug 23, 2026 पर 8:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Meesho के शेयर की कीमत शुक्रवार, 21 अगस्त को BSE पर 205.60 रुपये थी।

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) के शेयर सोमवार, 24 अगस्त को फोकस में रहेंगे। ऐसी खबर है कि ब्लॉक डील में कंपनी की 1.05 प्रतिशत तक हिस्सेदारी की बिक्री हो सकती है। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि सेलर Y कॉम्बिनेटर रह सकती है। ट्रांजेक्शन की कुल वैल्यू 957.5 करोड़ रुपये हो सकती है। फ्लोर प्राइस 197.5 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Y कॉम्बिनेटर पर और शेयर बेचने के लिए 30 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू होगा। एक्सचेंज पर मौजूद डेटा के अनुसार, जून 2026 तिमाही के आखिर तक मीशो में प्रमोटर एंटिटीज के पास 16.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 83.59 प्रतिशत थी।

मीशो के शेयर की कीमत शुक्रवार, 21 अगस्त को BSE पर 205.60 रुपये थी। कंपनी का मार्केट कैप 95000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत और एक सप्ताह में 7 प्रतिशत मजबूत हुआ है।


जून तिमाही में घाटा 54 प्रतिशत घटा

अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही के दौरान मीशो का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर 54 प्रतिशत घटकर 132.83 करोड़ रुपये रह गया। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 48 प्रतिशत बढ़कर 3,712.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) सालाना आधार पर लगभग 26 प्रतिशत बढ़कर 19,054 करोड़ रुपये हो गई। नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) यानि कि डिलीवर किए गए ऑर्डर की वैल्यू साल-दर-साल आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 11,614 करोड़ रुपये हो गई। मीशो को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानि कि जुलाई-सितंबर 2026 में यूजर्स की संख्या और खर्च में ज्यादा बढ़ोतरी दिखेगी, लेकिन NMV की ग्रोथ धीमी रहेगी।

Lenskart Block Deal: पीयूष बंसल की कंपनी में SVF II Lightbulb बेच सकती है ₹2871 करोड़ के शेयर

दिसंबर 2025 में लिस्ट हुई थी Meesho

मीशो दिसंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई। इसका IPO 5,421.20 करोड़ रुपये का था। लिस्टिंग के बाद से अब तक मीशो के शेयर ने BSE पर 254.65 रुपये का रिकॉर्ड हाई देखा है। रिकॉर्ड लो 125.70 रुपये है। चॉइस ब्रोकिंग ने मीशो के शेयर के लिए रेटिंग को अपग्रेड करके 'बाय' कर दिया है। टारगेट प्राइस 220 रुपये प्रति शेयर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के Q1 नतीजों ने मीडियम टर्म के लिए उसके सकारात्मक नजरिए को और मजबूत किया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।