Meesho Share Price : आज के कारोबारी सत्र में मीशो (Meesho) के शेयर में जोरदार तेजी आई है। 1.20 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 20.33 रुपए यानी 11.77 फीसदी की बढ़त के साथ 193 रुपए के ऊपर दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 196.62 रुपए है। इस शेयर पर जेपी मॉर्गन काफी बुलिश है। उसका मानना है कि Meesho में 20% तेजी दिख सकती है। मीशो पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग देते हुए शेयर का लक्ष्य 215 रुपए दिया है। उसके स्टॉक में यहां से 20 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसका वैल्युएशन मजबूत फ्यूचर EBITDA और FCF ग्रोथ पर आधारित है।
