Meghmani Organics share : मेघमनी ऑर्गेनिक्स में आज 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। GSK Pharma के साथ ही मेघमनी ऑर्गेनिक्स भी आज का हीरो ऑफ डे नजर आ रहा है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 5.28 रुपए यानी 7.37 फीसदी की तेजी के साथ 76.86 रुपए पर नजर आ रहा है। आज का इसका दिन का हाई 89 रुपए और दिन का लो 70.67 रुपए है। स्टॉक में तेजी वजह पर नजर डालें तो Titanium Dioxide के इंपोर्ट पर एंटी डंपिंग ड्यूटी संभव है। चीन से आने वाले Titanium Dioxide पर ड्यूटी लगाई जा सकती है। ये एंटी डंपिंग ड्यूटी अगले 5 साल के लिए लग सकती है। इसके Titanium Dioxide की कीमतें 40-58 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ने की उम्मीद है। इससे चीन से होने वाले सस्ते आयातों से होने वाली प्रतिस्पर्धा कम हो जाएगी और मेघमनी ऑर्गेनिक्स जैसे घरेलू उत्पादकों को फायदा होगा।
