2024 लोकसभा चुनाव बाजार के लिए जोरदार सरप्राइज लेकर आया है। बेशक NDA को बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन भी दमदार है। नतीजों से निराश बाजार में घबराहट का माहौल है। शेयर मार्केट इस जनादेश का साफ-साफ मतलब समझना चाहता है। अब प्रधानमंत्री कौन होगा। नई सरकार का एजेंडा क्या होगा। रिफॉर्म की गाड़ी आगे चलेगी या रुक जाएगी। बाजार में कब तक स्थिरता लौटेगी। इस माहौल में SIP जारी रखें या नहीं? इन तमाम सवालों के जवाब देने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं Complete Circle के मैनेजिंग पाटर्नर और CIO गुरमीत चड्ढा और Nirmal Bang Institutional Equities के CEO राहुल अरोड़ा।
