जेफरीज का दांव! 26% तक रिटर्न के लिए खरीदें ये 3 मेटल शेयर, लिस्ट में टाटा स्टील भी शामिल

Metal Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने नए साल 2026 की शुरुआत के साथ मेटल सेक्टर पर पॉजिटिव रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने मेटल सेक्टर की तीन कंपनियों को अपनी टॉप पसंद के रूप में चुना है। इनमें टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) शामिल हैं

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
Metal Stock to Buy: जेफरीज ने टाटा स्टील के शेयर के लिए 230 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Metal Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने नए साल 2026 की शुरुआत के साथ मेटल सेक्टर पर पॉजिटिव रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने मेटल सेक्टर की तीन कंपनियों को अपनी टॉप पसंद के रूप में चुना है। इनमें टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) शामिल हैं।

ब्रोकरेज ने टाटा स्टील के शेयर के लिए 230 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इस शेयर में मौजूदा स्तरों से करीब 26% की संभावित तेजी को दिखाता है। वहीं JSW स्टील के लिए इसने 1,400 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है, जो इसमें लगभग 18% की संभावित तेजी का अनुमान है। जिंदल स्टेनलेस के शेयर के लिए जेफरीज ने 1,020 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो करीब 20% की बढ़त का संकेत देता है।

जेफरीज का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच भारत की स्टील कंपनियों की वॉल्यूम ग्रोथ 6% से 9% के CAGR से हो सकती है। इसके अलावा हाल ही में दोबारा लागू की गई सेफगार्ड ड्यूटी से घरेलू स्तर पर स्टील की कीमतों को सहारा मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का यह भी अनुमान है कि एशियाई बाजारों में स्टील स्प्रेड्स, जो इस समय 15 साल के निचले स्तर पर हैं, वहां से रिकवरी दिखा सकते हैं।


रिपोर्ट में जेफरीज ने एक दिलचस्प ऐतिहासिक ट्रेंड की ओर भी इशारा किया है। बीते 18 सालों में जब भी टाटा स्टील या JSW स्टील के शेयर ऐसे समय खरीदे गए हैं, जब स्प्रेड्स 200 रुपये प्रति टन से नीचे रहे, तब अगले एक साल में इन शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है।

ब्रोकरेज ने बेहतर प्राइस आउटलुक को देखते हुए अपनी कमाई (EPS) अनुमानों में भी संशोधन किया है। जेफरीज ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए Tata Steel और JSW Steel की EPS को क्रमशः 9% और 17% तक बढ़ाया है। यह अनुमान स्टील कीमतों में मजबीती और भारतीय हॉट रोल्ड कॉइल (HRC) की कीमत ₹54,000–₹54,500 प्रति टन मानकर किया गया है, जबकि फिलहाल स्पॉट प्राइस करीब ₹48,500 प्रति टन के आसपास है।

इसके अलावा, ब्रोकरेज ने हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) के लिए भी वित्त वर्ष 2027-28 की EPS अनुमानों में 4% से 7% तक बढ़ोतरी की है, ताकि चांदी और एल्युमिनियम की ऊंची कीमतों के असर को शामिल किया जा सके।

infometal

 

शेयरों का हाल

टाटा स्टील के आज 5 जनवरी को शुरुआती कारोबार में करीब 1.1% की तेजी के साथ ₹185 पर ट्रेड कर रहे थे और पिछले 12 महीनों में यह स्टॉक करीब 40% चढ़ चुका है। JSW स्टील के शेयर 0.4% की बढ़त के साथ ₹1,184 पर नजर आए, जबकि जिंदल स्टेनलेस लगभग 1% मजबूत होकर ₹864.3 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

यह भी पढ़ें- Stock Crash: लगातार दूसरे दिन शेयर 20% टूटा, बाजार खुलने से पहले हुई बड़ी ब्लॉक डील, बिके 21.3 लाख शेयर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।