Get App

जेफरीज का दांव! 26% तक रिटर्न के लिए खरीदें ये 3 मेटल शेयर, लिस्ट में टाटा स्टील भी शामिल

Metal Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने नए साल 2026 की शुरुआत के साथ मेटल सेक्टर पर पॉजिटिव रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने मेटल सेक्टर की तीन कंपनियों को अपनी टॉप पसंद के रूप में चुना है। इनमें टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) शामिल हैं

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 6:06 PM
जेफरीज का दांव! 26% तक रिटर्न के लिए खरीदें ये 3 मेटल शेयर, लिस्ट में टाटा स्टील भी शामिल
Metal Stock to Buy: जेफरीज ने टाटा स्टील के शेयर के लिए 230 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Metal Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने नए साल 2026 की शुरुआत के साथ मेटल सेक्टर पर पॉजिटिव रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने मेटल सेक्टर की तीन कंपनियों को अपनी टॉप पसंद के रूप में चुना है। इनमें टाटा स्टील (Tata Steel), जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) शामिल हैं।

ब्रोकरेज ने टाटा स्टील के शेयर के लिए 230 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इस शेयर में मौजूदा स्तरों से करीब 26% की संभावित तेजी को दिखाता है। वहीं JSW स्टील के लिए इसने 1,400 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है, जो इसमें लगभग 18% की संभावित तेजी का अनुमान है। जिंदल स्टेनलेस के शेयर के लिए जेफरीज ने 1,020 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो करीब 20% की बढ़त का संकेत देता है।

जेफरीज का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच भारत की स्टील कंपनियों की वॉल्यूम ग्रोथ 6% से 9% के CAGR से हो सकती है। इसके अलावा हाल ही में दोबारा लागू की गई सेफगार्ड ड्यूटी से घरेलू स्तर पर स्टील की कीमतों को सहारा मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का यह भी अनुमान है कि एशियाई बाजारों में स्टील स्प्रेड्स, जो इस समय 15 साल के निचले स्तर पर हैं, वहां से रिकवरी दिखा सकते हैं।

रिपोर्ट में जेफरीज ने एक दिलचस्प ऐतिहासिक ट्रेंड की ओर भी इशारा किया है। बीते 18 सालों में जब भी टाटा स्टील या JSW स्टील के शेयर ऐसे समय खरीदे गए हैं, जब स्प्रेड्स 200 रुपये प्रति टन से नीचे रहे, तब अगले एक साल में इन शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें