Get App

MIDCAP INDEX अपने LIFE TIME HIGH पर पहुंचा, ऐसे में एक्सपर्ट कहां लगा रहें हैं दांव

बाजार में आज चौतरफा तेजी है ऐसे में जानते हैं एक्सपर्ट कहां दे रहे निवेश की सलाह

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2021 पर 8:16 AM
MIDCAP INDEX अपने LIFE TIME HIGH पर पहुंचा, ऐसे में एक्सपर्ट कहां लगा रहें हैं दांव

आज बाजार में चौतरफा तेजी दिखाई दे रही है। NIFTY 12 मार्च के बाद 15100 के पार निकला। HDFC BANK, RIL, ICICI BANK और BAJAJ FINANCE ने  जोश भरा है। निफ्टी बैंक में भी 500 अंकों का जबरदस्त उछाल दिखाई दिया। MIDCAP INDEX आज अपने LIFE TIME HIGH पर पहुंचा।

मेटल शेयरों की चमक बढ़ी।  इस हफ्ते NALCO, GMDC और JSPL में 7 से 10 प्रतिशत की जोरदार तेजी दिखाई दी। 2 दिनों में NIFTY METAL INDEX 5 प्रतिशत दौड़ा है।

जूट पैकेजिंग की समयसीमा 6 महीने बढ़ी। इसके अनुसार अनाज के लिए 100 प्रतिशत जूट की पैकेजिंग जरूरी है। इस खबर के बाद  CHEVIOT में 20  प्रतिशत तो LUDLOW JUTE में 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा।

आज AUTO शेयर तेज रफ्तार से दौड़ लगा रहे हैं। नतीजों से पहले TATA MOTORS 4 प्रतिशत उछला। ASHOK LEYLAND और M&M भी 5 प्रतिशत ऊपर है। ESCORTS और eicher motors में भी जोरदार तेजी दिखाई दी।

LOCK DOWN से राहत मिलने की उम्मीद से होटल, रेस्त्रां, रिटेल शेयर दौड़े।  JUBILANT FOOD 5 प्रतिशत तो BURGER KING 6 प्रतिशत उछला। LEMON TREE, INDIAN HOTEL 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े जबकि TRENT और BATA में भी रौनक दिखाई दी।

CHEMICAL शेयर निवेशकों की जोरदार कमाई करा रहे हैं।  NOCIL, BALAJI AMINES और DEEPAK NITRITE में 4 से 5 प्रतिशत की तेजी, इस हफ्ते THIRUMALAI का शेयर 12 प्रतिशत भागा।

Axis Securities के राजेश पालविया ने इस बाटा में 1440 के स्तर पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 1418 का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें इसमें 1480 का टारगेट देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें