पिछले एक साल में विदेशी निवेशकों ने बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में खूब बिकवाली की है। इसकी वजह यह है कि दोनों ही सेक्टर की कंपनियों की वैल्यूएशन ज्यादा थी। अब ज्यादातर आईटी स्टॉक्स अपने सबसे ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ गए हैं।
पिछले एक साल में विदेशी निवेशकों ने बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में खूब बिकवाली की है। इसकी वजह यह है कि दोनों ही सेक्टर की कंपनियों की वैल्यूएशन ज्यादा थी। अब ज्यादातर आईटी स्टॉक्स अपने सबसे ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ गए हैं।
एनालिस्ट्स आईटी शेयरों पर दावं लगाने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, आईटी कंपनियों के कुछ बड़े मार्केट्स में मंदी के संकेत मिल रहे हैं। आईटी शेयरों की मुख्य तौर पर दो कैटेगरी है-मिडकैप्स और लार्जकैप्स। दोनों में से प्रत्येक की ग्रोथ की अलग-अलग संभावनाएं हैं। सवाल है कि आपको इनमें से किस पर दांव लगाना चाहिए।
एनालिस्ट्स का कहना है कि कई आईटी कंपनियों ने अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। इनसे आपको कुछ अंदाजा मिल सकता है। अगर लार्ज कैप आईटी कंपनियों के जून क्वार्टर के नतीजों को देखें तो मिडकैप कंपनियों के मुकाबले उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। ऐसा लगता है कि उन्हें अपने छोटे आकार का फायदा मिला है।
यह भी पढ़ें : Opium Processing: अफीम की प्रोसेसिंग ज्यादा मार्जिन के साथ अच्छा मुनाफा वाला बिजनेस है
हम TCS का उदाहरण लेते हैं। जून तिमाही में साल दर साल आधार पर इसका प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़ा है। HCl Tech के प्रॉफिट की ग्रोथ फ्लैट रही है। रेवेन्यू 17 फीसदी बढ़ा है। इसके मुकाबले Mindtree का प्रॉफिट 37 फीसदी और रेवेन्यू 36 फीसदी बढ़ा है। Tata Elxsi का प्रॉफिट 62 फीसदी और रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़ा है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी ने कहा, "ज्यादातक मिडकैप कंपनियों के शेयरों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। इसके बावजूद इनका प्रदर्शन लार्जकैप कंपनियों के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि उनके कॉन्ट्रैक्स की साइज कम होती है। साथ ही लोअर बेस पर ग्रोथ ज्यााद दिखती है।"
उन्होंने बताया कि L&T Infotech, Mindtree और Tata Elxsi जैसी मिडकैप आईटी कंपनियों की रेवेन्यू ग्रोथ स्टेबल रही है, जबकि उनका मुनाफा उम्मीद से बेहतर रहा है। उन्होंने L&T Infotech और MPhasis के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इसकी वजह यह है कि प्रमुख बाजारों में कंपनियों ने अच्छी डील हासिल की है। साथ ही उनकी बैलेंसशीट भी मजबूत रही है।
यस सिक्योरिटीज का कहना है कि भले ही रिजल्ट का ऐलान करने वाली ज्यादातर मिडकैप आईटी कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन कुछ क्लाइंट्स वैश्विक वित्तीय स्थितियों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।