Get App

मिडकैप्स या लार्जकैप्स, अभी आपको किस आईटी शेयर में इनवेस्ट करना चाहिए?

नालिस्ट्स का कहना है कि कई आईटी कंपनियों ने अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। इनसे आपको कुछ अंदाजा मिल सकता है। अगर लार्ज कैप आईटी कंपनियों के जून क्वार्टर के नतीजों को देखें तो मिडकैप कंपनियों के मुकाबले उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 3:45 PM
मिडकैप्स या लार्जकैप्स, अभी आपको किस आईटी शेयर में इनवेस्ट करना चाहिए?
ज्यादातर आईटी स्टॉक्स के प्राइस अपने सबसे ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ गए हैं।

पिछले एक साल में विदेशी निवेशकों ने बैंक और आईटी कंपनियों के शेयरों में खूब बिकवाली की है। इसकी वजह यह है कि दोनों ही सेक्टर की कंपनियों की वैल्यूएशन ज्यादा थी। अब ज्यादातर आईटी स्टॉक्स अपने सबसे ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ गए हैं।

एनालिस्ट्स आईटी शेयरों पर दावं लगाने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, आईटी कंपनियों के कुछ बड़े मार्केट्स में मंदी के संकेत मिल रहे हैं। आईटी शेयरों की मुख्य तौर पर दो कैटेगरी है-मिडकैप्स और लार्जकैप्स। दोनों में से प्रत्येक की ग्रोथ की अलग-अलग संभावनाएं हैं। सवाल है कि आपको इनमें से किस पर दांव लगाना चाहिए।

शेयर बाजार की ताजा खबरें मनीकंट्रोल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एनालिस्ट्स का कहना है कि कई आईटी कंपनियों ने अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। इनसे आपको कुछ अंदाजा मिल सकता है। अगर लार्ज कैप आईटी कंपनियों के जून क्वार्टर के नतीजों को देखें तो मिडकैप कंपनियों के मुकाबले उनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। ऐसा लगता है कि उन्हें अपने छोटे आकार का फायदा मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें