MINDTREE के मुनाफे में रही 16% से ज्यादा की ग्रोथ, स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

MS ने MINDTREE पर Equal-weight रेटिंग देकर लक्ष्य 4250 रुपये तय किया है

अपडेटेड Oct 14, 2021 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mindtree के results उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। कंपनी की मुनाफे की ग्रोथ 16% से ज्यादा रही। कंपनी की doller revenue  12.75% बढ़ी। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16.2 फीसदी की बढ़त के साथ 399 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, CNBC-TV18 पोल में इसके 358 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। जबकि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 343.4 करोड़ रुपए पर रहा था।

    BROKERAGES ON MINDTREE

    MS की MINDTREE पर राय

    MS ने MINDTREE पर Equal-weight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4500 रुपये से बढ़ाकर 4250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के उम्मीद से बेहतर नतीजे आए हैं। कंपनी ने रेवेन्यू को लेकर अच्छी कमेंट्री की है। हालांकि दूसरी छमाही में मार्जिन पर असर दिख सकता है।

    UBS की Mindtree पर राय

    UBS ने Mindtree पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3550 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के टॉप क्लाइंट और सुस्त TCV ग्रोथ से चिंता बनी है।


    Wipro की doller revenue करीब 7% बढ़ी, जानिये स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेज की राय

    GS की MINDTREE पर राय

    GS ने MINDTREE पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3784 रुपये तय किया है। कंपनी के अच्छे नतीजे आये हैं लेकिन वैल्युएशन को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने इसका FY22-26 के लिए EPS अनुमान बढ़ाया है।

    MACQUARIE की MINDTREE पर राय

    MACQUARIE ने MINDTREE पर UNDERPERFORM रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 3,900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 में आय उम्मीद से बेहतर रही लेकिन वैल्युएशन को लेकर चिंता बरकरार है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।