ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत,कल अमेरिका में रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ DOW

एशियाई बाजारों पर नजर डालें तो आज यहां मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 79 अंक नीचे दिख रहा है.

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 8:14 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका में DOW रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ था। लेकिन NASDAQ में गिरावट दर्ज की गई थी। बॉन्ड यील्ड में उछाल से टेक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया की शुरुआत सुस्त हुई है। लेकिन SGX NIFTY पर चौथाई परसेंट का दबाव है। कल अमेरिका में DOW रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ था। लेकिन NASDAQ में गिरावट दर्ज की गई थी। बॉन्ड यील्ड में उछाल से टेक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।

Dow कल 215 अंक चढ़कर रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ था। वहीं, नया रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद S&P 500 फ्लैट बंद हुआ था। टेक शेयरों में दबाव से Nasdaq कल 210 अंक फिसला था। बॉन्ड यील्ड में उछाल से टेक शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से फाइनेंशियल शेयरों में तेजी आई थी। Ford Motor का शेयर कल 11 फीसदी उछला था। Ford ने EV ट्रक का उत्पादन दोगुना करने का एलान किया है। कल एयरलाइन और ट्रैवल से जुड़े शेयरों में भी खरीदारी रही थी।

उधर 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.65% पर नजर आ रही है। इंट्राडे में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 1.71% तक पहुंची है। वहीं, निवेशकों को आज Fed के मिनट्स का इंतजार होगा। ADP आज दिसंबर की जॉब रिपोर्ट जारी करेगी। दिसंबर में 3.75 लाख नई जॉब्स जुड़ने का अनुमान है।


उधर OPEC+ का क्रूड उत्पादन बढ़ाने का फैसला आया है। OPEC+ ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। पहले से तय DECISION के मुताबिक फरवरी से रोजाना 4 लाख बैरल अधिक प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा गया है। ब्रेंट का भाव 80 डॉलर के पार निकल गया है। US सप्लाई बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहा था।

इस बीच देश और दुनिया में कोविड की लहर तेज हो गई है। मुंबई में 10 हजार 800 तो दिल्ली में 5 हजार 400 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में सख्ती बढ़ी है। बिहार में 6 से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। कोरोना के ग्लोबल अपडेट प नजर डालें तो कल US में करीब 11 लाख कोविड के नए मामले आए। वहीं, UK में 2 लाख से ज्यादा मामले आए। फ्रांस में कोरोना का एक नया वैरिएंट IHU भी सामने आया है।

एशियाई बाजारों पर नजर डालें तो आज यहां मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 79 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 29,304.95 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 18,552.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.05 फीसदी की सुस्ती के साथ 23,046.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.36 फीसदी की गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 3,604.98 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।