ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 60 अंकों की तेजी, लेकिन एशिया पर दबाव

GIFT NIFTY 42.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 36,268.15 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी चढ़कर 17,908.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jan 24, 2024 पर 8:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कच्चे तेल के भाव में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में 60 अंकों की तेजी दिखा रहा है। लेकिन एशिया पर दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। कंपनियों के अच्छे नतीजों ने बाजार में जोश भरा। S&P500, नैस्डेक हरे निशान में बंद हुआ। वहीं डाओ जोन्स 0.25% गिरकर बंद हुआ। 3M, Goldman Sachs, होम डिपो ने दबाव बनाया है। 3M का शेयर कल 11 फीसदी गिरा। जबकि 10 सालों की यील्ड 4.14% के स्तर तक पहुंची।

क्रूड का 'यू-टर्न'

कच्चे तेल के भाव में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। जबकि, WTI क्रूड ऑयल का भाव भी 74 डॉलर प्रति के करीब है। लिबिया ने शरारा ऑयलफील्ड में एक बार फिर से प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है।

FIIs-DIIs के आंकड़े


विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से कल कैश मार्केट में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। FIIs ने मंगलवार को कैश मार्केट में ₹3115.39 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में ₹214.40 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 42.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 36,268.15 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी चढ़कर 17,908.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 15,599.19 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की टूटकर 2,769.11 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market LIVE Updates:गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।