Get App

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 60 अंकों की तेजी, लेकिन एशिया पर दबाव

GIFT NIFTY 42.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 36,268.15 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी चढ़कर 17,908.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2024 पर 8:44 AM
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 60 अंकों की तेजी, लेकिन एशिया पर दबाव
कच्चे तेल के भाव में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में 60 अंकों की तेजी दिखा रहा है। लेकिन एशिया पर दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। कंपनियों के अच्छे नतीजों ने बाजार में जोश भरा। S&P500, नैस्डेक हरे निशान में बंद हुआ। वहीं डाओ जोन्स 0.25% गिरकर बंद हुआ। 3M, Goldman Sachs, होम डिपो ने दबाव बनाया है। 3M का शेयर कल 11 फीसदी गिरा। जबकि 10 सालों की यील्ड 4.14% के स्तर तक पहुंची।

क्रूड का 'यू-टर्न'

कच्चे तेल के भाव में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल चुका है। जबकि, WTI क्रूड ऑयल का भाव भी 74 डॉलर प्रति के करीब है। लिबिया ने शरारा ऑयलफील्ड में एक बार फिर से प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है।

FIIs-DIIs के आंकड़े

सब समाचार

+ और भी पढ़ें