ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया की कमजोर शुरूआत, SGX NIFTY की चाल सपाट

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। Nasdaq 22 अंकों की गिरावट के साथ 14169 पर बंद हुआ। Dow 153 अंक चढ़कर 34861 पर बंद हुआ है। S&P 500 में 0.51% की तेजी देखने को मिली है

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 8:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है।

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया की कमजोर शुरूआत हुई है। SGX NIFTY सुस्त नजर आ रहा है । DOW FUTURES पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए थे।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। Nasdaq 22 अंकों की गिरावट के साथ 14169 पर बंद हुआ। Dow 153 अंक चढ़कर 34861 पर बंद हुआ है। S&P 500 में 0.51% की तेजी देखने को मिली है। US फ्यूचर्स में हल्की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों से खराब संकेत मिल रहे है। इस बीच कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा । सप्लाई सुधरने की उम्मीद से कच्चे तेल का भाव 114 डॉलर के नीचे आया है। ब्रेंट का भाव $117 के नीचे फिसला है। 10Yr US बॉन्ड की यील्ड 2 साल के उच्चतम स्तर पर है। 10Yr US बॉन्ड की यील्ड 2.5% के करीब है।

यह भी पढ़े- Share Market Live Update: SGX NIFTY दे रहा संकेत, सपाट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत


उधर पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुई है। पिछले 3 दिनों में पेट्रोल के दाम एक रुपये 60 पैसे और डीजल के एक रुपये 70 पैसे बढ़े है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 25.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 27,987.20 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.33 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.58 फीसदी टूटकर 17,397.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 21,683.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 3,201.10 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।