Get App

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया की कमजोर शुरूआत, SGX NIFTY की चाल सपाट

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। Nasdaq 22 अंकों की गिरावट के साथ 14169 पर बंद हुआ। Dow 153 अंक चढ़कर 34861 पर बंद हुआ है। S&P 500 में 0.51% की तेजी देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2022 पर 8:34 AM
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत,  एशिया की कमजोर शुरूआत, SGX NIFTY की चाल सपाट
हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है।

हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया की कमजोर शुरूआत हुई है। SGX NIFTY सुस्त नजर आ रहा है । DOW FUTURES पर चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए थे।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। Nasdaq 22 अंकों की गिरावट के साथ 14169 पर बंद हुआ। Dow 153 अंक चढ़कर 34861 पर बंद हुआ है। S&P 500 में 0.51% की तेजी देखने को मिली है। US फ्यूचर्स में हल्की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। एशियाई बाजारों से खराब संकेत मिल रहे है। इस बीच कच्चे तेल का उबाल ठंडा पड़ा । सप्लाई सुधरने की उम्मीद से कच्चे तेल का भाव 114 डॉलर के नीचे आया है। ब्रेंट का भाव $117 के नीचे फिसला है। 10Yr US बॉन्ड की यील्ड 2 साल के उच्चतम स्तर पर है। 10Yr US बॉन्ड की यील्ड 2.5% के करीब है।

यह भी पढ़े- Share Market Live Update: SGX NIFTY दे रहा संकेत, सपाट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

उधर पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुई है। पिछले 3 दिनों में पेट्रोल के दाम एक रुपये 60 पैसे और डीजल के एक रुपये 70 पैसे बढ़े है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें