M&M के ट्रैक्टर्स की बढ़ी मांग, निर्यात में तेज उछाल, चेक करें अप्रैल के धमाकेदार आंकड़े

M&M April Sales Data: महिंद्रा ग्रुप की महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए अप्रैल महीने धमाकेदार रही। ट्रैक्टर्स की ताबड़तोड़ बिक्री और निर्यात में तेज उछाल के दम पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल्स अप्रैल में सालाना आधार पर 14% की रफ्तार से बढ़ी लेकिन पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री सुस्त रफ्तार से बढ़ी

अपडेटेड May 01, 2026 पर 1:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले महीने अप्रैल में Mahindra & Mahindra (M&M) की कुल बिक्री सालाना आधार पर 14% बढ़कर 94,627 यूनिट तक पहुंच गई।

M&M April Sales Data: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के लिए पिछला महीना अप्रैल धमाकेदार रहा। ट्रैक्टर्स की मजबूत डिमांड और एक्सपोर्ट्स में तेज उछाल से इसकी सेल्स अप्रैल महीने में 14% की रफ्तार से बढ़ी। इसका असर अब कंपनी के शेयरों पर सोमवार 4 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर दिख सकता है। आज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर मार्केट में कारोबार बंद है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 30 अप्रैल को बीएसई पर 1.71% की बढ़त के साथ ₹3096.90 (M&M Share Price) पर बंद हुआ था। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 582.86 प्वाइंट्स यानी 0.75% की फिसलन के साथ 76,913.50 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 180.10 प्वाइंट्स यानी 0.74% की गिरावट के साथ 23,997.55 पर बंद हुआ था।

Mahindra & Mahindra के लिए कैसा रहा अप्रैल?

पिछले महीने अप्रैल में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री सालाना आधार पर 14% बढ़कर 94,627 यूनिट तक पहुंच गई। हालांकि पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री सुस्त रफ्तार से बढ़ी और सालाना आधार पर यह 52,330 यूनिट्स की तुलना में 8% बढ़कर 56,331 यूनिट्स पर पहुंच गई। वहीं फार्म सेगमेंट में ग्रोथ तगड़ी रही और ट्रैक्टर्स की बिक्री सालाना आधार पर 40,054 यूनिट्स से 21% उछलकर 48,411 यूनिट्स पर पहुंच गया। इस दौरान सबसे तगड़ी ग्रोथ तो एक्सपोर्ट में दिखी जोकि इस दौरान 47% बढ़कर 3,381 यूनिट्स से 4,970 यूनिट्स पर पहुंच गया।


एक साल में कैसी रही M&M के शेयरों की चाल?

एमएंडएम के शेयर पिछले साल 30 अप्रैल 2025 को ₹2,888.70 पर थे जो इसके लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर 8 महीने में यह 32.93% उछलकर 5 जनवरी 2026 को ₹3,840.00 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और उठा-पटक के साथ फिलहाल इस हाई से यह 19.35% नीचे है।

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: इस बैंकिंग स्टॉक पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव, रेखा झुनझुवाला के पास हैं 5.90 करोड़ शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।