M&M April Sales Data: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के लिए पिछला महीना अप्रैल धमाकेदार रहा। ट्रैक्टर्स की मजबूत डिमांड और एक्सपोर्ट्स में तेज उछाल से इसकी सेल्स अप्रैल महीने में 14% की रफ्तार से बढ़ी। इसका असर अब कंपनी के शेयरों पर सोमवार 4 मई को स्टॉक मार्केट खुलने पर दिख सकता है। आज महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर मार्केट में कारोबार बंद है। अभी इसके शेयरों की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले 30 अप्रैल को बीएसई पर 1.71% की बढ़त के साथ ₹3096.90 (M&M Share Price) पर बंद हुआ था। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स (Sensex) 582.86 प्वाइंट्स यानी 0.75% की फिसलन के साथ 76,913.50 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 180.10 प्वाइंट्स यानी 0.74% की गिरावट के साथ 23,997.55 पर बंद हुआ था।
