Get App

M&M Financial Share Price: नतीजों के बाद शेयर 6% टूटा, ब्रोकरेज बुलिश फिर क्यों घटाया टारगेट, जानिए वजह

M&M Financial Share Price: M&M फाइनेंस के शेयर 6.6% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि इससे पहले ये ₹278.3 के निचले स्तर से रिकवर करने की कोशिश कर रहे थे। पिछले एक महीने में यह स्टॉक 21% गिरा है

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 11:13 AM
M&M Financial  Share Price: नतीजों के बाद शेयर  6% टूटा, ब्रोकरेज बुलिश फिर क्यों घटाया टारगेट, जानिए वजह
CLSA ने M&M फाइनेंशियल सर्विसेज को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹405 प्रति शेयर तय किया है

M&M Financial  Share Price: एनबीएफसी कंपनी M&M फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (M&M Financial) के शेयर में 22 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली। शेयर करीब 6 फीसदी गिरकर 281.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है और यह निफ्टी 500 इंडेक्स में यह शेयर सबसे ज्यादा गिरने वाला स्टॉक रहा। हालांकि शेयर पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे है।

स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्मों की राय

CLSA

CLSA ने M&M फाइनेंशियल सर्विसेज को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹405 प्रति शेयर तय किया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 35.9% की तेजी का संकेत देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें