M&M की Thar ROXX बुकिंग ने ब्रोकरेज फर्मों में भी भरा जोश, शेयर को लेकर जानिए क्या हैं राय

मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि ROXX से थार मॉडल की बिक्री बढ़ सकती है। थार मॉडल की हर महीने 8,000-10,000 यूनिट बिक्री संभव है।

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 9:31 AM
मॉर्गन स्टैनली ने एमएंडएम पर "OVERWEIGHT" रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 3147 रुपये का टारगेट सेट किया है

Brokerage on M&M Share: ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक, नोमुरा और मॉर्गन स्टेनली ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) पर अपने तेजी के रुख को और भी मजबूत किया है। दरअसल , कंपनी ने  सिर्फ 60 मिनट में नई Mahindra Thar ROXX  के लिए 1.76 लाख बुकिंग हासिल की, जो कंपनी के इतिहास में किसी भी मॉडल के लिए सबसे अधिक पहले दिन की बुकिंग है।

बता दें कि नई Mahindra Thar ROXX की डिलीवरी दशहरा यानी 12 अक्टूबर से शुरू होगी। Thar SUV के 5-डोर वर्जन ROXX की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये है और यह पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध है।

गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र यानी 03 अक्टूबर को एमएंडएम का शेयर 1 फीसदी की गिरावट के साथ 3,137 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि शेयर ने साल-दर-साल आधार शानदार प्रदर्शन किया है। स्टॉक ने 1 साल में अपने निवेशकों को 84 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने समान अवधि में केवल 16 फीसदी की बढ़त दिखाई है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर ब्रोकरेज फर्मों की  इस स्टॉक को लेकर क्या राय हैं।


M&M पर मॉर्गन स्टैनली की राय

मॉर्गन स्टैनली ने एमएंडएम पर "OVERWEIGHT" रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 3304 रुपये का टारगेट सेट किया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि ROXX से थार मॉडल की बिक्री बढ़ सकती है। थार मॉडल की हर महीने 8,000-10,000 यूनिट बिक्री संभव है। PV मार्केट में तीसरे नंबर पर M&M की पोजीशन मजबूत होगी।

मॉर्गन स्टैनली ने अपने रिपोर्ट में आगे कहा कि थार की सफलता से PV मार्केट में M&M की मजबूती बढ़ेगी। थार के रिस्पॉन्स से कोर पोर्टफोलियो में डिस्काउंट का असर कम होगा।

M&M पर नोमुरा की राय

वहीं नोमुरा ने M&M पर "Buy" कॉल दी है और स्टॉक के लिए 3417 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। नोमुरा ने कहा कि कंपनी को थार ROXX की बुकिंग को तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। पहले दिन थार ROXX की बुकिंग अनुमान से ज्यादा रहा। M&M की गाड़ियों में पहले दिन अब तक की रिकॉर्ड बुकिंग रही है। थार ROXX से थार 3 डोर की बिक्री पर असर संभव है। नोमुरा के मुताबिक अभी थार 3 डोर की हर महीने 4,000-5,000 यूनिट बिक्री हुई। आने वाले दिनों थार की बुकिंग में अच्छी बढ़ोतरी संभव है।

एमएंडएम पर Investec की राय

ब्रोकरेज फर्म Investec ने एमएंडएम पर 'Buy' रेटिंग दी है। स्टॉक के लिए ब्रोकरेज ने 3220 रुपये प्रति शेयर का टारगेट भी दिया है। ब्रोकरेज ने बताया कि थार रॉक्स ने अब तक की पिछली सभी बुकिंग की संख्या को पार किया है और पहले ही घंटे में  176,000 यूनिट्स बुकिंग दर्ज की है। शेयर का वैल्यूएशन आकर्षक लग रहा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24-26 के दौरान एमएंडएम का EBITDA और ROE 20 फीसदी और 22 फीसदी की CAGR से बढ़ेगा।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।