Brokerage on M&M Share: ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक, नोमुरा और मॉर्गन स्टेनली ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) पर अपने तेजी के रुख को और भी मजबूत किया है। दरअसल , कंपनी ने सिर्फ 60 मिनट में नई Mahindra Thar ROXX के लिए 1.76 लाख बुकिंग हासिल की, जो कंपनी के इतिहास में किसी भी मॉडल के लिए सबसे अधिक पहले दिन की बुकिंग है।
