मोदी सरकार की वापसी से मिलेगा बूस्टर डोज, लंबे समय तक चलेगी एफएमसीजी स्टॉक्स की स्टोरी: सुशील केडिया

सुशील केडिया ने कहा कि बाजार में सेक्टोरल रोटेशन देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है कि मौदी सरकार ही लौटने वाली है ऐसे में एफएमसीजी सेक्टर की स्टोरी बहुत लंबी चलने वाली है। आईटी में भी अब तेजी देखने को मिलेगी। फिलहाल अभी हमें मिडकैप आईटी पर ही फोकस करना चाहिए। मेटल से अभी भी दूर रहने की सलाह होगी

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 11:55 AM
एफएमसीजी सेक्टर पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि एचयूएल हाई क्वालिटी एफएमसीजी शेयर है। इसमें ट्रेडिंग नहीं निवेश की सलाह है

बाजार के बड़े ट्रेंड्स समझाते हुए Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा कि इस समय निफ्टी में उछाल पर बिकवाली की सलाह होगी। एग्जिट पोल तक निफ्टी में 22600 तक स्तर मुमकिन है। इसी तरह बैंक निफ्टी भी नतीजों तक 48800-505000 को बीच घूमता दिख सकता है। वहीं, निफ्टी अब 22600 से 23500-23600 को बीच मंडराता दिख सकता है। लेकिन पिछले 6-7 दिनों से इंडेक्स के बाहर स्टॉक्स में ही ट्रेडिंग के ज्यादा बोहतर मौके रहे हैं।

बाजार में सेक्टोरल रोटेशन देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है कि मौदी सरकार ही लौटने वाली है ऐसे में एफएमसीजी सेक्टर की स्टोरी बहुत लंबी चलने वाली है। आईटी में भी अब तेजी देखने को मिलेगी। फिलहाल अभी हमें मिडकैप आईटी पर ही फोकस करना चाहिए। मेटल से अभी भी दूर रहने की सलाह होगी।

Adani Ent और Adani Ports में 20-25 फीसदी की तेजी संभव


अदाणी ग्रुप के शेयरों पर बात करते हुए सुशील ने कहा की Adani Ent और Adani Ports में 20-25 फीसदी की तेजी संभव है। वहीं, Adani Total Gas 1600 रुपए तक जा सकता है। एक दो दिन के हल्के करेक्शन के बाद Adani Ent फिर से तेजी पकड़ता दिखेगा और अंतत: इसमें 4500 रुपए का स्तर भी देखने को मिल सकता है। अदाणी विल्मार भी डबल होने की कगार पर दिख रहा है।

डॉबर से दूर रहने की सलाह

एफएमसीजी सेक्टर पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि एचयूएल हाई क्वालिटी एफएमसीजी शेयर है। इसमें ट्रेडिंग नहीं निवेश की सलाह है। इस स्टॉक में 3000 रुपए से ऊपर का स्तर देखने को मिल सकता है। डॉबर से दूर रहने की सलाह है। अभी इसका कंसोलीडेशन पूरा नहीं हुआ। ऐसे में इसमें लॉन्ग सौदे से बचे। इस स्टॉक में वापस कभी भी 480 रुपए के स्तर तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, मैरिको बॉय एंड होल्ड या बिल्कुल पकड़ कर बैठ जाने लायक स्टॉक है। हालांकि ये स्टॉक अब तक नीचे से काफी चल चुका है। लेकिन अभी भी इसमें काफी तेजी बाकी है। Marico 800 रुपए तक जा सकता है।

इंफ्रा शेयरों में गिरावट पर निवेश की सलाह

सुशील की इंफ्रा शेयरों में गिरावट पर निवेश की सलाह है। इनका मानना है कि Adani Wilmar और Birlasoft अगले 6 महीने में डबल हो सकता है। Happiest Minds Tech भी साल भर में डबल हो सकता है। एफएमसीजी सेक्टर पर बात करते हुए सुशील ने कहा कि एचयूएल हाई क्वालिटी एफएमसीजी शेयर है। इसमें ट्रेडिंग नहीं निवेश की सलाह है। इस स्टॉक में 3000 रुपए से ऊपर का स्तर देखने को मिल सकता है

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।