Get App

MOFSL on budget : US से ट्रेड डील से थम सकती है FIIs कि बिकवाली, डाटा सेंटर्स, डीफेंस और EMS जैसे सेक्टरों में आएगी तेजी

MOFSL on budget : MOFSL का कहना है कि F&O के लिए STT बढ़ोतरी निगेटिव है। रियल एस्टेट, कंजम्प्शन, कैपिटल गुड्स, सीमेंट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रा (रोड, रेलवे, डिफेंस), लॉजिस्टिक्स, मेटल्सस ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम और ऑटो सेक्टर के लिए बजट न्यूट्रल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 6:04 PM
MOFSL on budget : US से ट्रेड डील से थम सकती है FIIs कि बिकवाली, डाटा सेंटर्स, डीफेंस और EMS जैसे सेक्टरों में आएगी तेजी
MOFSL का कहना है कि F&O के लिए STT बढ़ोतरी निगेटिव है। रियल एस्टेट, कंजम्प्शन, कैपिटल गुड्स, सीमेंट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रा (रोड, रेलवे, डिफेंस), लॉजिस्टिक्स, मेटल्सस ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम और ऑटो सेक्टर के लिए बजट न्यूट्रल है

MOFSL on budget : बजट और US ट्रेड डील के बाद कमाई की थीम पर चर्चा करते हुए मोतीलाल ओसवाल ( MOFSL) के Institutional Equities के रिसर्च हेड गौतम दुग्गड़ ने कहा कि US ट्रेड डील से जुड़ी अनिश्चितताएं खत्म हुईं है। करेंसी के लिहाज से ये डील बेहद अहम है। US ट्रेड डील के बाद FIIs का आउटफ्लो थम सकता है। नतीजे से थोड़ा और सपोर्ट मिले बाजार की तेजी बढ़ेगी। इस डील से GOKALDAS EXP और INDO COUNT जैसे शेयरों को फायदा होगा। बड़े सेक्टरों में भी रिएक्शन देखने को मिलेगा।

कैपेक्स, फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, कंजम्प्शन में अलोकेशन बढ़ सकता है। Q3 नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। लार्जकैप के नतीजे अनुमान से बेहतर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप के नतीजे उम्मीद से थोड़े कम रहे हैं। लार्जकैप में 13% तो मिडकैप में 14% अर्निंग्स ग्रोथ देखने को मिली है। रिस्क-रिवॉर्ड के लिहाज से लार्जकैप बेहतर। ऑटो, केमिकल, कंज्यमर स्टेपल्स जैसे सेक्टर के नतीजे अच्छे रहे हैं।

NBFC और मेटल के नतीजे भी अच्छे हैं। मॉडल पोर्टफोलियो में सरकारी बैंकों का वेटेज बढ़ाया गया है। सरकारी बैंकों के वैल्युएशन अभी भी सस्ते है। एसेट क्वालिटी में सुधार, और क्रेडिट ग्रोथ भी बढ़ेगी।

बजट पर MOFSL

सब समाचार

+ और भी पढ़ें