MOFSL Q1 Earnings Report : पहली तिमाही नतीजों पर मोतीलाल ओसवाल की अर्निंग रिपोर्ट जारी की गई है। इस तिमाही में हमें कई सेक्टरों में पॉजिटिव सरप्राइज देखने को मिले हैं। वहीं, कई सेक्टरों ने निराश किया है। MOFSL की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि में बड़ा सरप्राइज देखने को मिला है। अर्निंग्स का ऑल-राउंड प्रदर्शन अच्छा रहा है। वित्त वर्ष 2027 की कॉरपोरेट अर्निंग्स ने सरप्राइज किया है। लार्ज, मिड और स्मॉलकैप तीनों सेगमेंट में अनुमान से अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। निफ्टी-50 के कर बाद मुनाफे में 18 फीसदी सालाना की शानदार बढ़त देखने को मिली है।
निफ्टी कंपनियों की कमाई 10 तिमाहियों की सबसे बढ़िया रही है। निफ्टी-50 में सालाना आधार पर 10 फीसदी ग्रोथ के अनुमान के मुकाबले 18 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली है। 130 कंपनियों के EPS में 3 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
MOFSL रिपोर्ट: Q1 में मेटल 'जीरो से हीरो'
इस रिपोर्ट के मुताबिक Q1 में मेटल्स सेक्टर की सबसे चमकदार वापसी देखने को मिली है। मेटल्स बॉटम-10 से छलांग लगाकर नंबर-1 कंट्रिब्यूटर बना है। हिंडाल्को और JSW स्टील की दमदार परफॉर्मेंस ने गेम बदला है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक ONGC, हिंडाल्को, RIL, JSW स्टील और भारती अर्निंग्स के 5 बड़े ड्राइवर्स रहे हैं। 5 शेयरों का अर्निंग्स में 60% योगदान रहा है।
Q1 के अर्निंग्स के सुपर हीरो
फाइनेंशियल, मेटल और ऑयल एंड गैस Q1 के अर्निंग्स के सुपर हीरो रहे हैं। वहीं, OMCs और सीमेंट कंपनियों ने निराश किया है।
स्मॉलकैप और मिडकैप का जलवा
पहली तिमाही के नतीजों के सीजन में स्मॉलकैप और मिडकैप का जलवा देखने को मिला है। सालाना आधार पर स्मॉलकैप की PAT ग्रोथ सबसे ज्यादा 31 फीसदी पर रही है। वहीं, मिडकैप की सालाना PAT ग्रोथ 23 फीसदी पर रही है। इस सेगमेंट का प्रदर्शन भी अनुमान से बेहतर रहा है। लार्जकैप को भी इस अवधि में अर्निंग्स का दमदार सपोर्ट मिला है। इसके चलते लार्जकैप की PAT ग्रोथ सालाना आधार पर 21 फीसदी रही है।
MOFSL की इस रिपोर्ट में आगे के लिए भी मजबूत संकेत की बात कहीं गई है। हर 1 डाउनग्रेड के मुकाबले 1.5 कंपनियों का EPS अपग्रेड हुआ है। FY27 Nifty EPS अनुमान 0.6% बढ़ाया गया है। FY27 के लिए EPS अनुमान 0.6% ग्रोथ के साथ 1232 रुपए और FY28 के लिए EPS अनुमान 0.3% ग्रोथ के साथ 1425 रुपए किया गया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।