बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज के CIO नवीन कुलकर्णी ने कहा कि फाइनेंशियल सेक्टर को लेकर कोई निगेटिव नजरिया नहीं है। वहीं NBFC और माइक्रो फाइनेंस सेक्टर में भी सुधार होता नजर आ रहा है। जिसके चलते NBFC और माइक्रो फाइनेंस सेक्टर में री-रेटिंग की संभावना बढ़ चुकी है। ओवरऑल बाजार में पूरे BFSI सेक्टर का थीम बरकरार है और आगे चलकर BFSI सेक्टर अच्छा करेंगे। इस सेक्टर में भी चुनिंदा NBFC और माइक्रो फाइनेंस में आगे पैसा बन सकता है।
बैंकों में NPA को लेकर कोई चिंता नहीं
बैंकों के अनसिक्योर्ड लोन पर बात करते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि अनसिक्योर्ड लोन का सवाल है तो इस स्पेस में बजाज फाइनेंस सबसे बड़ा लेंडर है और उसने अपना रिस्क काफी अच्छे तरह से मैनेज किया है। वहीं बैंक में भी एनपीए को लेकर चिंता नहीं दिख रही है। जब तक मैक्रो इकोनॉमी में बड़ी चुनौतियां नहीं आती है तब तक इस बैंकिंग सेक्टर में एनपीए को लेकर चिंता नहीं होगी।
6 महीने से रियल्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा
रियल एस्टेट सेक्टर पर बात करते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि जहां तक रियल एस्टेट सेक्टर का सवाल है बीते 6 महीने से रियल्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इसके अलावा ग्राउंड लेवल पर भी रियल एस्टेट के प्राइस किफायती है। नए प्रोजेक्ट के लॉन्चिंग के साथ ही घरों की बुकिंग ने भी रफ्तार पकड़ी है। रियल एस्टेट सेक्टर में डिमांड काफी मजबूत है। आगे 1-2 सालों के लिए रियल एस्टेट सेक्टर का साइकिल काफी मजबूत रह सकता है। लिहाजा रियल्टी में आगे भी अच्छे रिटर्न देने की क्षमता नजर आ रही है।
बैंकिंग सेक्टर में तेजी आगे भी रहेगी बरकरार
पीएसयू बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीएसयू बैंक सेक्टर में लगातार सुधार नजर आ रहा है। इस सेक्टर का रिटर्न ऑफ रेशियों काफी मजबूत नजर आ रहा है। बैंकों का वैल्यूएशन अभी भी रीजनल नजर आ रहा है। बैंकिंग सेक्टर में तेजी आगे भी बरकरार रह सकती है। ओवरऑल ग्रोथ इस सेक्टर का काफी बेहतर नजर आ रहा है। ये सेक्टर आगे अच्छा रिटर्न देते नजर आएंगे।
इस बार Q2 में IT से ज्यादा उम्मीदें नहीं
आईटी सेक्टर पर बात करते हुए नवीन कुलकर्णी ने कहा कि बीते 1 साल से आईटी सेक्टर ने अंडरपरफॉर्म किया था। जिसके चलते इस सेक्टर में वैल्यूएशन को लेकर कंफर्ट नजर आ रहा था और यहीं वजह थी इस सेक्टर में थोड़ा पुलबैक देखने को मिला। लेकिन आईटी सेक्टर पर अब भी मेरा नजरिया बचकर चलने का है। Q2 नतीजों के बाद ही इस सेक्टर पर व्यू बनाया जा सकता है। क्योंकि Q2 IT सेक्टर के लिए आमतौर पर अच्छा होता है। इस बार Q2 में IT से ज्यादा उम्मीदें नहीं है। ओवरऑल इस सेक्टर पर हमारी पोजिशन अंडरवेट है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।