Get App

Monsoon Stocks: सूखे जून के बाद भीगी जुलाई, बरस सकता है इन सेक्टर्स के खास शेयरों से तगड़ा पैसा

Monsoon Stocks: वर्ष 1901 के बाद इस बार का जून पांचवा सबसे गर्म रहा तो 17 साल में सबसे कम इस बार के जून में बारिश हुई। हालांकि अब मानसून ने जबरदस्त वापसी की और देश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई तो हरियाली स्टॉक मार्केट में भी छा गई। जानिए मानसूनी बहार में किस सेक्टर के किन स्टॉक्स से अच्छा पैसा बन सकता है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 06, 2026 पर 11:21 AM
Monsoon Stocks: सूखे जून के बाद भीगी जुलाई, बरस सकता है इन सेक्टर्स के खास शेयरों से तगड़ा पैसा
Monsoon Stocks: मानसून सामान्य होने पर एग्रीकल्चर, एफएमसीजी और ऑटो जैसे सेक्टर्स के स्टॉक्स से सीजनल अच्छा पैसा बनाने का मौका बन जाता है।

Monsoon Stocks: कुछ हफ्तों तक धीमी शुरुआत से आगे बढ़ने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून ने जबरदस्त वापसी की है। इसने न सिर्फ किसानों बल्कि दुकानदरों, कॉरपोरेट और स्टॉक मार्केट के चेहरे भी खिला दिए। मानसून सामान्य होने पर चौतरफा हरियाली छाती है लेकिन कुछ खास ऐसे सेक्टर्स भी हैं, जिनमें सीजनल अच्छा पैसा बनाने का मौका बन जाता है जैसे कि एग्रीकल्चर सेक्टर, एफएमसीजी सेक्टर, ऑटो सेक्टर इत्यादि। मानसूनी बारिश इसलिए अहम है क्योंकि इसी समय सालाना बारिश का 70% हिस्सा इसी समय होता है।

बता दें कि देश के कुछ हिस्सों में मौसमी बारिश की जो कमी थी, झमाझम बारिश ने उसकी काफी हद तक भरपाई कर दी। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD को ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में घने बादल दिखे हैं जो मानसून के सक्रिय होने का संकेत है। आईएमडी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 4 जून से 5 जुलाई के बीच भारत में बारिश की कमी तेजी से घटकर 28% रह गई है, जबकि सिर्फ एक हफ्ते पहले यह कमी लगभग 45% थी।

Monsoon Stocks: इन स्टॉक्स से पैसों की झमाझम बारिश की उम्मीद

Agri & Agrochemical Stocks

जब बारिश अच्छी होती है तो खेती पर जोर बढ़ता है जिससे खाद और बीज कंपनियों के चेहरे खिल उठते हैं। इसका असर इनके शेयरों पर भी दिखता है। अच्छी बारिश के चलते पारादीप फॉस्फेट (Paradeep Phosphate), कोरोमंडल इंटरनेशनल (Coromandel International), यूपीएल (UPL) और रैलिस इंडिया (Rallis India) जैसी खाद और एग्रो केमिकल्स कंपनी तो कावेरी सीड (Kaveri Seed) जैसी बीज कंपनी पर पॉजिटिव असर दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें