FPI investment : इस साल FIIs ज्यादातर बिकवाली के मूड में रहे हैं, लेकिन अप्रैल से ये ट्रेंड बदला है। पिछले तीन महीने से FIIs खरीदारी कर रहे हैं। FIIs किन सेक्टर्स में खरीदारी कर रहे हैं किन सेक्टर्स में बिकवाली कर रहे हैं इस पर नजर डालें तो मार्च में FIIs ने 2,014 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। वहीं, अप्रैल में इनकी तरफ से 2,735 करोड़ रुपए की और मई में 11,773 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई है। FIIs की तरफ से टेलीकॉम सर्विसेस और कैपिटल गुड्स में खूब खरीदारी हुई है। वहीं, IT, हेल्थकेयर, पावर रियल्टी, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में इन्होंने बिकवाली की है। टेलीकॉम में अप्रैल 2024 के बाद सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है। टेलीकॉम सेक्टर में FPI की खरीदाीर 13 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है।
