बाजार में 6 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी का मूड, दिग्गजों ने एसबीआई, गोदरेज प्रॉपर्टीज, कोचीन शिपयार्ड और एस्ट्रा माइक्रो में कराई खरीदारी

SBI पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 560 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 22 से 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Oct 27, 2023 पर 11:43 AM
Astra Micro पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 470 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    6 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिखाई दे रहा है। दिग्गजों का दम बाजार में नजर आ रहा है। RIL, HDFC, इंफोसिस में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी 19000 के करीब पहुंचता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में भी करीब 400 प्वाइंट का उछाल नजर आया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने एसबीआई पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिल्पा राउत ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने कोचीन शिपयार्ड पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एस्ट्रा माइक्रो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI

    प्रशांत सावंत ने SBI के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 560 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 22 से 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Godrej Properties Future


    शिल्पा राउत ने Godrej Properties पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Godrej Properties में 1619 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1645/1660 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1600 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: डिक्सन टेक्नोलॉजीज, होम फर्स्ट फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस पर ब्रोकरेज ने खेला दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Cochin Shipyard

    चंदन तापड़िया ने Cochin Shipyard पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Cochin Shipyard में 992 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1030 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 965 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Astra Micro

    गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Astra Micro का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Astra Micro के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 470 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 550 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।