Get App

बाजार में 6 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी का मूड, दिग्गजों ने एसबीआई, गोदरेज प्रॉपर्टीज, कोचीन शिपयार्ड और एस्ट्रा माइक्रो में कराई खरीदारी

SBI पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 560 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 22 से 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 27, 2023 पर 11:43 AM
बाजार में 6 दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी का मूड, दिग्गजों ने एसबीआई, गोदरेज प्रॉपर्टीज, कोचीन शिपयार्ड और एस्ट्रा माइक्रो में कराई खरीदारी
Astra Micro पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 470 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

6 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिखाई दे रहा है। दिग्गजों का दम बाजार में नजर आ रहा है। RIL, HDFC, इंफोसिस में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी 19000 के करीब पहुंचता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में भी करीब 400 प्वाइंट का उछाल नजर आया। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने एसबीआई पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिल्पा राउत ने गोदरेज प्रॉपर्टीज पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने कोचीन शिपयार्ड पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एस्ट्रा माइक्रो पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI

प्रशांत सावंत ने SBI के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 560 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 13 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 22 से 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Godrej Properties Future

शिल्पा राउत ने Godrej Properties पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Godrej Properties में 1619 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1645/1660 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1600 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें