आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की सुस्त शुरुआत हुई। सुस्त शुरुआत के बाजार में रिकवरी का मूड देखने मिला। निफ्टी 19650 के करीब पहुंचा। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में लौटा। मिडकैप का जोश कायम नजर आ रहा है। मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने एसबीआई पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने ट्रेंट में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने कोरोमंडल इंटरनेशनल पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने एसजेएस एंटरप्राइजेज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः SBI
सच्चितानंद उत्तेकर ने SBI के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 31.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 37/45 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 28.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Trent पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Trent में 1764 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1820 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1740 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Coromandel International
आशीष बहेती ने Coromandel International पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Coromandel International में 1019 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1040 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 995 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः SJS Enterprises
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से SJS Enterprises का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि SJS Enterprises के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 667 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर स्टॉक पर 900 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )